Bharat ka Rashtriya Khel Kaun sa Hai | भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा हैं ? 

Rate this post

Bharat ka Rashtriya Khel Kaun sa Hai, Bharat ka Rashtriya Khel Kya Hai, Bharat ka Rashtriya Khel, India ka Rashtriya Khel Kya Hai, India ka National Game Kya Hai, Cricket Kis Desh ka Rashtriya Khel Hai, National Game of India in Hindi | अगर आप भी इन सभी प्रश्नों का उत्तर ढूंढ रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये हुए हो | आज हम बात करने वाले है भारत का राष्ट्रीय खेल के बारे में |

नमस्कार दोस्तों आप का बहुत स्वागत है हमारे वेबसाइट बीइंग हिन्दी पर | आज का हमारा विषय है Bharat ka Rashtriya Khel Kaun sa Hai | भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा हैं ? 

Bharat ka Rashtriya Khel Kaun sa Hai
Bharat ka Rashtriya Khel Kaun sa Hai

भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल और सबसे ज्यादा खेला जाने वाला खेल क्रिकेट है। भारत में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो क्रिकेट को पसंद न करता हो | क्रिकेट भारत में बहुत फेमस खेल है जिसका अंदाज़ा आईपीएल से लगाया जा सकता है

दुनिया के लगभग सभी देशों ने किसी न किसी खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा दिया हुआ है। जैसे अमेरिका में बेसबॉल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा प्राप्त है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय खेल क्रिकेट है।

भारत का राष्ट्रीय खेल क्या हैं ? 

आप को यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में इतने प्रचलित खेल होने के बावजूद भी भारत का कोई भी राष्ट्रीय खेल नही है |

जैसे कि हम लोग बचपन से ही यह पढ़ते और सुनते आ रहे है कि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है | लेकिन ऐसा नही है |

भारत ने भले ही हॉकी में आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक, कबड्डी में कई विश्व कप और क्रिकेट में 2 विश्व कप और 1 टी20 विश्व कप खिताब जीते हों, लेकिन भारत के पास ऐसा कोई खेल नहीं है, जिसे राष्ट्रीय खेल कहा जाये |

साल 2020 में महाराष्ट्र के एक शिक्षक ने खेल मंत्रालय में आरटीआई  (सूचना का अधिकार) दायर किया था | जिसमे उन्होंने यह जानकारी मांगी थी कि हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल कब घोषित किया गया था |

खेल मंत्रालय ने इसका जवाब देते हुए कहा कि “सरकार ने किसी भी खेल को देश का राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया है, क्योंकि सरकार का उद्देश्य सभी लोकप्रिय स्पोर्ट्स डिसिप्लिन को बढ़ावा देना है।”

मार्च 2021 में उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिले के एक लॉ के छात्र ने भी आरटीआई  (सूचना का अधिकार) दायर किया था | जिसमे उन्होंने सरकार के खेल मंत्रालय से जवाब मांगा था कि “भारत सरकार ने किस खेल को राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता दी है |”

इस सवाल के जवाब में खेल मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा नही दिया है | इसका मुख्य कारण सभी खेलो को प्रोत्साहन और बढ़ावा देना है |

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस इस खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित करने की मांग कर रहे हैं |

टोक्यो ओलंपिक में Hockey Men’s Team ने कांस्य पदक जीता, जो कि यह पिछले 41 सालों में भारत का यह पहला ओलंपिक मेडल था। वहीं दूसरी तरफ Hockey Women’s Team ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर के मेडल जीतने के बहुत करीब पहुंच गई थी |

एक वकील ने एक जनहित याचिका (PIL) भी दायर की, जिसमें सुप्रीम कोर्ट से भारत सरकार को हॉकी को राष्ट्रीय खेल बनाने और उसके पूर्व गौरव को वापस लाने में मदद करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया था|

हालांकि, इस याचिका को देश की सर्वोच्य अदालत (Supreme Court) ने खारिज कर दिया था और जब तक भारत सरकार आधिकारिक तौर पर हॉकी या किसी अन्य खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं कर देती, तब तक भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नहीं है|

भारत में खेले जाने वाले प्रमुख खेल

  • हॉकी (Hockey)
  • क्रिकेट (Cricket)
  • कबड्डी (Kabaddi)
  • फुटबॉल (Football)
  • टेनिस (Tennis)
  • बैडमिंटन (Badminton)
  • खो खो (Kho-Kho)
  • टेबल टेनिस (Table Tennis)
  • वालीबाल (Volleyball)
  • कुश्ती (Wrestling)
  • मुक्केबाज़ी (Boxing)
  • भारोत्तोलन (WeightLifting)
  • शूटिंग (Shooting)

अंतिम शब्द (Final Word) :

तो दोस्तों आज हमने इस पोस्ट की मदद जाना कि भारत का कोई भी राष्ट्रीय खेल नही है | आशा करता हु कि आप को हमारे इस पोस्ट में दी गयी जानकारी पसंद आई होगी | अगर आप का कोई सुझाव या कोई त्रुटी हो तो आप हमें कमेन्ट बॉक्स में बता सकते है | पूरा पोस्ट पढने के लिए धन्यवाद

इसे भी पढिये :

Leave a Comment