Heroines Ke Naam | हीरोइन नाम लिस्ट फोटो के साथ | अगर आप बॉलीवुड की हिरोइन के नाम और उनके बारे में जानना चाह रहे है तो आप एकदम सही जगह पर आये हुए है | आज हम इस लेख की मदद से 30 से ज्यादा बॉलीवुड की हिरोइनों के बारे में बताने जा रहे है |
नमस्कार दोस्तों आप का स्वागत है हमारे ब्लॉग बीइंग हिन्दी पर | तो चलिये जानते है आज के अपने विषय Top 30 Heroines Ke Naam | हीरोइन नाम लिस्ट फोटो के साथ के बारे में | टॉप 30 हिरोइन के नाम और उनके फोटो को देखने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढिये |

Post Contents
Top 30 Heroines Ke Naam
1. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा जोनास एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर (झारखण्ड) में हुआ था | प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड 2000 प्रतियोगिता की विजेता है |
प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म थमिज़न (2002) के साथ अपनी शुरुआत की। उनका बॉलीवुड डेब्यू द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) फिल्म में हुआ |
प्रियंका चोपड़ा उन हिरोइनों में से एक है जो एक फिल्म के लिये सबसे ज्यादा भुगतान पाती है | प्रियंका चोपड़ा को 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) और 5 फिल्मफेयर पुरस्कार (FilmFare Award) मिला है |
वर्ष 2016 में प्रियंका चोपड़ा को पदमश्री पुरस्कार से नवाज़ा गया था | फिर 2018 में उन्होंने निक जोनस से शादी कर लिया |
2. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था |
दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुवात एक कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से किया था | बॉलीवुड में डेब्यू ओम शांति ओम फिल्म से किया था | जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था |
वर्ष 2018 में इनकी शादी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ हुआ |
3. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

कैटरीना कैफ एक ब्रिटिश-भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में हुआ था |
कैटरीना कैफ का बॉलीवुड में पदार्पण 2003 में बूम (Boom) फिल्म से हुआ था | वर्ष 2021 में कैटरीना कैफ की शादी बॉलीवुड के ही अभिनेता विक्की कौशल से साथ हुआ |
4. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या शहर में हुआ था |
अनुष्का शर्मा के पिता का नाम अजय कुमार शर्मा और माता का नाम आशिमा शर्मा है | उन्होंने बेहद सफल रोमांटिक फिल्म रब ने बना दी जोड़ी (2008) में शाहरुख खान के साथ अभिनय की शुरुआत की।
वर्ष 2017 में अनुष्का शर्मा की शादी भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ हुआ |
5. आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

आलिया भट्ट एक भारतीय मूल की अभिनेत्री हैं जो Bollywood (हिंदी भाषा) की फिल्मों में काम करती हैं | इनका जन्म 15 मार्च 1993 को मुम्बई शहर में हुआ था | आलिया भट्ट की शिक्षा जमनाबाई नरसरी स्कूल में हुई |
आलिया भट्ट के पिता का नाम महेश भट्ट है जो कि एक जाने माने फिल्म निर्माता है | और उनकी माता का नाम सोनी राजदान है जो कि एक अभिनेत्री थी |
1999 की थ्रिलर संघर्ष में एक बच्चे के रूप में अभिनय की शुरुआत करने के बाद, उन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) में पहली बार प्रमुख भूमिका में नजर आई।
6. करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)

करीना कपूर खान एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो कि मुख्यतः बॉलीवुड की फिल्मों में काम करती हैं। वह अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं, और मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की छोटी बहन हैं |
करीना कपूर का जन्म 21 सितम्बर 1980 को मुम्बई शहर में हुआ था | करीना कपूर ने साल 2000 में रिफ्यूजी फिल्म से अपने अभिनय की शुरुवात किया था |
साल 2016 में करीना कपूर की शादी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान से हुआ | जिससे उनको 2 बच्चो की प्राप्ति हुई | जिनका नाम तैमूर अली खान और जहाँगीर अली खान है |
7. श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)

श्रद्धा कपूर एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं जो Bollywood (हिंदी भाषा) की फिल्मों में काम करती हैं। वह भारत में सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हैं।
श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुम्बई शहर में हुआ था | इनके पिता का नाम शक्ति कपूर है जो कि खुद काफी मशहूर अभिनेता है और माता का नाम शिवांगी कपूर है |
श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुवात साल 2010 में तीन पत्ती फिल्म से किया था | लेकिन उनको सफलता 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 से मिली |
8. तापसी पन्नू (Taapsee Pannu)

तापसी पन्नू एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। फिल्मो में काम करने से पहले वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी |
तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था और वही से इनकी शिक्षा प्रारम्भ हुआ |
तापसी पन्नू ने अपने अभिनय करियर की शुरुवात वर्ष 2010 में बनी तेलुगू फिल्म झुम्माण्डि नादां से किया था | उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू चश्मे बद्दूर फिल्म से किया |
9. सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

सोनाक्षी सिन्हा एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं जो Bollywood (हिंदी फिल्मों) में काम करती हैं। इन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुवात सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से किया | जो कि 2010 में रिलीज़ हुई थी |
सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था | इनके पिता का नाम शत्रुघन सिन्हा है जो कि एक मशहूर अभिनेता और राजनेता है | इनकी माता का नाम पूनम सिन्हा है |
10. हुमा कुरैशी (Huma Qureshi)

हुमा सलीम कुरैशी एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से Bollywood (हिंदी भाषा) की फिल्मों में दिखाई देती हैं।
हुमा कुरैशी का जन्म 28 जुलाई 1986 को दिल्ली में हुआ था | इनके पिता का नाम सलीम कुरैशी है और माता का नाम आमिना कुरैशी है | और इनके भाई का नाम शाकिब सलीम कुरैशी है जो कि एक अच्छे अभिनेता है |
हुमा कुरैशी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुवात मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर से किया |
11. दिशा पटानी (Disha Patani)

दिशा पटानी एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड के फिल्मों में काम करती हैं। दिशा पटानी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली शहर में हुआ था |
दिशा पटानी के पिता का नाम जगदीश सिंह पटानी है | इन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुवात तेलुगू भाषा की फिल्म लोफर से किया था | उसके बाद हिन्दी सिनेमा में अपना डेब्यू स्पोर्ट्स बायोपिक एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से किया था |
12. सारा अली खान (Sara Ali Khan)

सारा अली खान एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो Bollywood (हिंदी भाषा) की फिल्मों में काम करती हैं। पटौदी परिवार में जन्मी, वह अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं।
सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुम्बई शहर में हुआ था | सारा अली खान की हाइट 5 फीट 4 इंच (1.63 मीटर) है |
सारा अली खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुवात 2018 में केदारनाथ फिल्म से किया था |
13. कृति सेनन (Kriti Sanon)

कृति सेनन एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में दिखाई देती हैं। उन्होंने 2014 में तेलुगु थ्रिलर फिल्म 1: नेनोक्कादीन के साथ अपनी अभिनय करियर शुरुआत की | बॉलीवुड में डेब्यू 2014 में आई हीरोपंती फिल्म से किया था
कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली शहर में हुआ था |
14. परिणीती चोपड़ा (Parineeti Chopda)

परिणीति चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में दिखाई देती हैं। चोपड़ा को एक फिल्मफेयर और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिल चुके है।
परिणीती चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा राज्य के अम्बाला शहर में हुआ था | इनके पिता का नाम पवन चोपड़ा और माता का नाम रीना चोपड़ा है |
परिणीती चोपड़ा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात 2011 में आई रोमांटिक फिल्म लेडीज v/s रिक्की बहल से हुआ था |
15. कियारा आडवाणी (Kiara Advani)

कियारा आडवाणी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। साल 2014 में फुगली फिल्म से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने के बाद, उन्होंने स्पोर्ट्स बायोपिक एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में एम.एस. धोनी की पत्नी के रूप में सहायक भूमिका निभाई।
कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुम्बई शहर में हुआ था | इनके बचपन का नाम आलिया आडवाणी है | इनके पिता का नाम जगदीप आडवाणी और माता का नाम गेनेवीवे जाफरी है |
16. सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

सोनम कपूर एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम करती हैं। उन्होंने एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता है |
सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को मुम्बई शहर में हुआ था | सोनम कपूर के पिता का नाम अनिल कपूर है जो कि एक मशहूर अभिनेता है और माता का नाम सुनीता कपूर है |
सोनम कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुवात साल 2007 में सावंरिया फिल्म से किया था | साल 2018 में उन्होंने आनंद आहूजा से शादी कर ली |
17. कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda)

कृति खरबंदा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़, हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। कृति खरबंदा ने 2009 में तेलुगु फिल्म बोनी से अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने 2010 में चिरू के साथ कन्नड़ में अपनी शुरुआत की |
कृति खरबंदा ने हिन्दी सिनेमा में साल 2016 में आई राज : रिबूट से अपनी शुरुवात किया था |
कृति खरबंदा का जन्म 29 अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली शहर में हुआ था | इनके पिता का नाम अश्वनी खरबंदा और माता का नाम रजनी खरबंदा है |
18. पूजा हेगड़े (Pooja Hegde)

पूजा हेगड़े एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। मिस यूनिवर्स इंडिया 2010 प्रतियोगिता में वह रनर-अप (दूसरे पायदान) पर थी। उन्होंने तमिल फिल्म Mysskin’s Mugamoodi से अपनी अभिनय की शुरुआत किया था |
पूजा हेगड़े का जन्म 13 अक्टूबर 1990 को मुम्बई शहर में हुआ था | इनके पिता का नाम मंजूनाथ हेगड़े और माता का नाम लता हेगड़े है |
19. रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)

रकुल प्रीत सिंह एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं।
रकुल प्रीत सिंह का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को दिल्ली शहर में हुआ था | इन्होने अपनी अभिनय के करियर की शुरुवात 2009 में कन्नड़ फिल्म गिल्ली से किया था |
रकुल प्रीत सिंह के पिता का नाम राजेंदर सिंह और माता का नाम कुलविंदर सिंह है |
20. श्रुति हासन (Shruti Haasan)

श्रुति हासन एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। हासन परिवार में जन्मी, वह मशहूर अभिनेता कमल हासन और सारिका ठाकुर की बेटी हैं।
श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 को चेन्नई में हुआ था | साल 2009 की बॉलीवुड फिल्म लक में अपने अभिनय की शुरुआत करने से पहले, अपने पिता के निर्देशन में बनी हे राम (2000) में एक बाल कलाकार के रूप में अतिथि भूमिका निभाई थी।
21. तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia)

तमन्ना भाटिया, जिन्हें पेशेवर रूप से तमन्नाह के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल के साथ कुछ हिंदी फिल्मों में दिखाई देती हैं।
तमन्ना भाटिया का जन्म 21 दिसम्बर 1989 को मुम्बई शहर में हुआ था | इनके पिता का नाम संतोष भाटिया और माता का नाम रजनी भाटिया है |
तमन्ना भाटिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुवात साल 2005 में चाँद सा रोशन चेहरा फिल्म से किया था | तब इनकी उम्र केवल 15 साल ही थी |
22. काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal)

काजल अग्रवाल एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से कुछ हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में दिखाई देती हैं।
काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून 1985 में मुम्बई शहर में हुआ था | साल 2020 में उनकी शादी गौतम कित्च्लू से हुई |
काजल अग्रवाल ने अपने अभिनय की शुरुआत 2004 की हिंदी फिल्म क्यूं! हो गया ना… और 2007 में उनकी पहली तेलुगु फिल्म लक्ष्मी कल्याणम रिलीज हुई थी।
23. इलियाना डी’क्रूज़ (Ileana D’cruz)

इलियाना डी’क्रूज एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु और हिंदी भाषा की फिल्मों में दिखाई देती हैं। डी’क्रूज़ का जन्म 1 नवम्बर 1987 को मुंबई में हुआ था और उन्होंने अपना अधिकांश बचपन गोवा में बिताया |
इलियाना डी’क्रूज़ ने अपने अभिनय करियर की शुरुवात एक तेलुगु फिल्म देवदासु से किया था |
24. वाणी कपूर (Vaani Kapoor)

वाणी कपूर एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो कि मुख्य रूप से बॉलीवुड की फिल्मों में काम करती है। उन्होंने साल 2013 की रोमांटिक कॉमेडी शुद्ध देसी रोमांस में अपनी फिल्म की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली शहर में हुआ था | इनके पिता का नाम शिव कपूर और माता का नाम डिम्पी कपूर है |
25. जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez)

जैकलीन फर्नांडीज एक श्रीलंकाई अभिनेत्री, मॉडल और वर्ष 2006 की मिस यूनिवर्स श्रीलंका प्रतियोगिता की विजेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। 2009 में, उन्होंने अपने हिन्दी सिनेमा करियर की शुरुआत अलादीन फिल्म के साथ की |
जैकलीन फर्नांडीज का जन्म 11 अगस्त 1985 को श्रीलंका की राजधानी कोलोंबो में हुआ था |
26. यामी गौतम (Yami Gautam)

यामी गौतम एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। इन्होने कुछ तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में भी काम किया है |
यामी गौतम का जन्म 28 नवम्बर 1988 को हिमांचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था | लेकिन यह पली बड़ी चंडीगढ़ में | इनके पिता का नाम मुकेश गौतम है जो कि एक पंजाबी फिल्म डायरेक्टर है | और इनकी माता का नाम अंजली गौतम है |
यामी गौतम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म विक्की डोनर से किया | वर्ष 2021 में इनकी शादी आदित्य धर से हुई |
27. नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri)

नरगिस फाखरी एक अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से भारतीय सिनेमा में काम करती हैं। साल 2011 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म रॉकस्टार के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत किया | जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
नरगिस फाखरी का जन्म 20 अक्टूबर 1979 को न्यूयार्क में हुआ था | इनके पिता का नाम मोहम्मद फाखरी है जो कि पाकिस्तानी मूल के है और माता का नाम मैरी फाखरी है जो कि चेक रिपब्लिक मूल की है |
28. नोरा फतेही (Nora Fatehi)

नोरा फतेही एक कनाडाई अभिनेत्री, मॉडल, और डांसर हैं | जो कि हिन्दी सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वह हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा की फिल्मों में दिखाई दी हैं।
बतौर डांसर उन्होंने अपना करियर की शुरुआत किया उसके बाद बॉलीवुड फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।
नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को टोरोंटो, कनाडा में हुआ था |
29. उर्वशी राउतेला (Urvashi Rautela)

उर्वशी रौतेला एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो कि बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं। उन्हें मिस दिवा यूनिवर्स 2015 का ताज पहनाया गया और मिस यूनिवर्स 2015 पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने सिंह साब द ग्रेट के साथ बॉलीवुड में अपनी अभिनय करियर की शुरुआत की।
उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार शहर में हुआ था | इनके पिता का नाम मानवर सिंह रौतेला और माता का नाम मीरा रौतेला है |
30. नेहा शर्मा (Neha Sharma)

नेहा शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। यह बिहार के मूल निवासी है | नेहा शर्मा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फ़िल्म चिरुथा से किया था, जो 28 सितंबर 2007 को रिलीज़ हुई थी | इन्होने वर्ष 2010 में बॉलीवुड में डेब्यू क्रूक फिल्म से किया |
नेहा शर्मा का जन्म 21 नवम्बर 1987 को बिहार के भागलपुर जिले में हुआ था | इनके पिता का नाम अजीत शर्मा है |
निष्कर्ष () :
दोस्तों आज हमने जाना कि Top 30 Heroines Ke Naam | हीरोइन नाम लिस्ट फोटो के साथ के बारे में | जो मुख्य रूप से हिन्दी सिनेमा में काम करती है | आशा करता हु कि आप को हमारा यह लेख पसन्द आया होगा | अगर आप का कोई सुझाव हो तो कमेन्ट बॉक्स में ज़रूर बताये |
इसे भी पढिये :
- Top 20 Bhojpuri Heroin Ke Naam List | भोजपुरी हीरोइन नाम लिस्ट फोटो
- Cal Kaun Sa De Hai | कल कौन सा दिवस है? | Kal Konsa Day Hai | कल कौन सा दिन है
- ऐसा कौन सा देश है जहां मुस्लिम नहीं है | Aisa Kaun Sa Desh Hai Jaha Muslim Nahi Hai
- राहुल गाँधी की पत्नी का नाम क्या है | Rahul Gandhi Ki Patni Ka Naam Kya Hai 2022
- Mahatma Gandhi Ka Pura Naam Kya Hai | महात्मा गाँधी का पूरा नाम क्या है

मेरा नाम आमिर हसन है | मै उत्तर प्रदेश राज्य के सुल्तानपुर जिले का रहने वाला हु | मैंने कम्प्यूटर साइंस से बी० टेक( B.Tech in Computer Science ) किया है | मै पिछले 3 साल से ब्लागिंग कर रहा हु | मुझे हिन्दी भाषा में लिखना और पढ़ना बहुत अच्छा लगता है | मै अपने ब्लॉग पर रेगुलर पोस्ट पब्लिश करता हु |