MP Kisan App | एमपी किसान एप

Rate this post

MP Kisan App | एमपी किसान एप | MP Kisan | MP Kisan App Download |Kisan App MP | MP Kisan App Panjiyan | एमपी किसान एप कैसे खोलें ? | एमपी किसान एप पंजीयन | अगर आप मध्य प्रदेश किसान एप्प के बारे में जानकारी चाहते या फिर एप्प को डाउनलोड करना चाहते है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये हुए है |

नमस्कार दोस्तों आप का बहुत स्वागत है आप के अपने ब्लॉग बीइंग हिन्दी पर | आज हम इस पोस्ट की मदद से MP Kisan App | एमपी किसान एप के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है| तो चलिए अब जानते है आज के अपने इस विषय के बारे में |

MP Kisan App
MP Kisan App

What is MP Kisan App ? | एमपी किसान एप्प क्या है ?

मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिसम्बर 2017 में एक ऐसा एप्प का शुभारंभ किया जिसका नाम MP Kisan App (एमपी किसान एप्प) है, जिसको एमएपी-आईटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तैयार किया गया है | जिससे मध्य प्रदेश के किसान भाईयो को बहुत सहायता एवम सुविधा मिलेगी |

MP Kisan App (एमपी किसान एप्प) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और जमींदारों को निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है-

  • खसरा, खतौनी एवं नक्शा की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए
  • बोई गई फसलों का स्व-प्रमाणन के लिए
  • सरकार द्वारा समय-समय पर जारी एडवाइजरी प्राप्त करने के लिए
  • आधार नम्बर के माध्यम से अपने खुद के खाते को लिंक करें

इस एप्लिकेशन का उपयोग करके भूस्वामी अपनी भूमि पर उगाई जाने वाली फसलों की स्व-घोषणा कर सकते हैं | ये प्रावधान खरीफ, 2018 से उपलब्ध कराए गए हैं | किसान भाई या जमीदार वर्ष में 2 बार ही अपने फसल की स्वयं घोषणा कर सकते है |

एक बार किसान या जमींदार ने स्व-घोषणा की प्रक्रिया के माध्यम से जानकारी जमा कर दी है, वह जानकारी को बदल नहीं सकता है| जानकारी को भूमि अभिलेखों में अनंतिम प्रविष्टियों के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा |

यदि भूस्वामी सूचना में परिवर्तन करना चाहता है तो उसे कारण बताते हुए तहसीलदार को एक आवेदन प्रस्तुत करना होगा| तहसीलदार जांच कर सकता है और जांच के उपरान्त जैसा वह उचित समझे और परिवर्तन के अनुरोध को अनुमति या अस्वीकार कर सकता है |

How to Download MP Kisan App ? | एमपी किसान ऐप कैसे डाउनलोड करें ?

MP Kisan App (एमपी किसान ऐप ) को आप गूगल प्ले स्टोर में जा के सर्च टैब में सर्च करे तो आप को यह एप्प आसानी से मिल जायेगा | और यदि आप नीचे दिये हुए लिंक पर क्लिक करते है तो शीधे गूगल प्ले स्टोर में एमपी किसान ऐप के पेज पर पहुँच जायेंगे जहा आप इस एप्प को आसानी से डाउनलोड कर सकते है |

MP Kisan App

MP Kisan App में उपलब्ध सुविधाए कौन कौन सी है ?

इस एप्प बहुत सारी सुविधाए उपलब्ध है जिससे मध्य प्रदेश के किसान भाईयो की समस्याओं को एक क्लिक में दूर किया जा सकता है | चलिए अब जानते है इस एप्प के विशेषताओ के बारे में जिससे हमारे किसान भाई को सुविधा और सहायता मिले जो कि निम्नलिखित है-

  • फसल स्व-घोषणा / दावा आपत्ति
  • गिरदावरी जानकारी
  • ई उपार्जन पंजीयन
  • पी एम किसान
  • खसरा / खतौनी / नकल
  • सोलर पम्प
  • बाज़ार भाव
  • मौसम की जानकारी
  • कृषि योजनाए
  • सीमांक
  • सलाह सेवाए
MP Kisan App Feature

चलिए अब इस एप्प के मुख्य सुविधाओ के बारे में थोडा विस्तार से जानते है जो किसान भाईयो के लिए बहुत मददगार है |

फसल स्व-घोषणा / दावा आपत्ति :

मध्य प्रदेश के किसान भाई अपनी फसलों की जानकारी किसान एप्प पर डाल सकते है | जिससे भविष्य में फसलों के नुकसान होने पर उचित मुवाबजा सरकार की तरफ से मिल सके | यह प्रक्रिया वर्ष में 2 बार ही की जाती है |

गिरदावरी की जानकारी :

मध्य प्रदेश में पहले किसान ने अपने खेत के कितनी जमीन में कौन भी फसल की बुबाई की है इसकी जानकारी पटवारी द्वारा राजस्व विभाग के कार्यालय में दर्ज कराई जाती थी जिसे गिरदावरी कहते है |

Dawa Aapatti MP Kisan App

अब इस एप्प के माध्यम से किसान स्वयं ही सारी जानकारी देख सकते है |

ई-उपार्जन पंजीयन :

ई-उपार्जन पंजीयन के लिए किसान के पास आधार कार्ड और समग्र आई डी का होना जरूरी है बिना इसके प्रक्रिया पूरी नही की जा सकती है |

ई-उपार्जन पंजीयन होने के बाद किसान भाई को अपनी फसल बेचने के कही भटकने की आवश्यकता नही पड़ेगी | इस एप्प के माध्यम से वह अपनी फसल बेचने के लिए अपने निकटम भण्डारण (मंडी) को चुन सकते है | फसलों को बेचने के लिए 3 तारीख मिलती है उसी तारीख पर जाकर अपनी फसल बेच सकते है |

पी एम किसान :

इस विकल्प के माध्यम से किसान भाई कही से भी पी एम किसान सम्मान निधि राशि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है |

खसरा / खतौनी / नक्शा की प्रतिलिपि :

इस विकल्प के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसान भाई कही और कभी भी खसरा / खतौनी को देख सकते है और जरूरत पड़ने पर इसे डाउनलोड भी कर सकते है | इससे किसान भाई को दश्तावेजो के लिए कही भटकना नही पड़ेगा |

सोलर पम्प आवेदन :

इस विकल्प के माध्यम से किसान लोग सोलर पम्प के लिए मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है |

बाज़ार भाव :

इस विकल्प के जरिये मध्य प्रदेश के किसान लोग मंडी रेट में फसल की कीमत जान सकते है |

मौसम की जानकारी :

इस विकल्प के जरिये किसान भाई को मौसम की सटीक जानकारी मिलती है | इसमें हवा की गति, नमी और बारिश की मात्रा मुख्य रूप से है |

कृषि योजनाए :

इस विकल्प के माध्यम से किसान लोग को सरकार की कृषि योजनाओ की जानकारी हर समय मिलती रहती है |

अंतिम शब्द (Final Word) :

तो दोस्तों आज हमने इस पोस्ट की मदद से आप को MP Kisan App | एमपी किसान एप के बारे में पूरी जानकारी प्रदान किया है | आशा करता हु कि आप को हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा होगा | अगर आप का कोई सुझाव या आप को इस प्रकार की और जानकारी चाहिये तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते है | धन्यवाद

इसे भी पढिये :

Leave a Comment