टॉप 25 साउथ हीरोइन नाम लिस्ट विथ फोटो | Top 25 South Heroin Naam List With Photo

Rate this post

टॉप 25 साउथ हीरोइन नाम लिस्ट विथ फोटो | Top 25 South Heroin Naam List With Photo | साउथ इंडियन हीरोइन नाम लिस्ट विथ फोटो | साउथ हीरोइन नाम एंड फोटो लिस्ट | अगर आप भी साउथ इंडियन फिल्म के अभिनेत्रियों के बारे में जानना चाह रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये हुए है | आज हम इस पोस्ट की मदद से बात करेंगे साउथ की टॉप 25 हिरोइनों के बारे में और उनके फोटो भी दिखायेंगे |

नमस्कार दोस्तों आप का बहुत स्वागत है हमारे ब्लॉग बीइंग हिन्दी पर | आज का हमारा विषय है टॉप 25 साउथ हीरोइन नाम लिस्ट विथ फोटो | Top 25 South Heroin Naam List With Photo | जिसके बारे में हम अपने इस लेख में विस्तार से चर्चा करेंगे |

South Heroin Naam List With Photo
South Heroin Naam List With Photo

Top 25 South Indian Actress Name List With Pictures

आज हमने इस पोस्ट में साउथ इंडियन की फ़िल्मी दुनिया के 25 अभिनेत्रियों के नाम एकत्रित किया है वो भी उनके लेटेस्ट फोटो के साथ | तो चलिए अब जानते है वो 25 अभिनेत्रिया कौन है ?

1. सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रुथ प्रभु एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो कि मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्म में काम करती है। उन्हें बहुत सारे फिल्म पुरस्कार मिल चुके है जिनमें चार दक्षिण फिल्मफेयर पुरस्कार, छह दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार भी शामिल हैं।

सामंथा रुथ प्रभु का जन्म 24 अप्रैल 1987 को अलाप्पुझा, केरल में हुआ था | इनके पिता का नाम जोसेफ प्रभु और माता का नाम नीनेते प्रभु है |

सामंथा रुथ प्रभु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में गौतम वासुदेव मेनन की तेलुगु फिल्म “ये माया चेसावे” से की थी।

2. अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty)

Anushka Shetty

अनुष्का शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्म जगत में काम करती हैं। उन्हें तीन सिनेमा पुरस्कार, एक नंदी पुरस्कार, टीएन राज्य फिल्म पुरस्कार और आठ नामांकन से तीन फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले हैं।

अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवम्बर 1981 को मंगलौर, कर्नाटक में हुआ था | उनके माता-पिता प्रफुल्ल और ए एन विट्ठल शेट्टी हैं | इन्होने अपना फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में आई तेलुगु फिल्म “सुपर” से किया था |

अनुष्का शेट्टी ने जनवरी 2022 तक कुल 47 फिल्मों में काम कर चुकी हैं| अनुष्का भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं और यह दक्षिण भारतीय सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के रूप में जानी जाती हैं।

3. नयनतारा (Nayanthara)

Nayanthara

नयनतारा एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में काम करती हैं। वह फोर्ब्स इंडिया की “सेलिब्रिटी 100”, 2018 की सूची में जगह बनाने वाली एकमात्र दक्षिण भारतीय महिला अभिनेत्री थी |

नयनतारा का जन्म 18 नवम्बर 1984 को बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था | इनका जन्म नाम डायना मरियम कुरियन है |

नयनतारा ने वर्ष 2003 की मलयालम फिल्म मनसिनक्करे में जयराम के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने तमिल सिनेमा में अय्या (2005) और तेलुगु में लक्ष्मी (2006) के साथ अपनी शुरुआत की।

4. राशि खन्ना (Rashi Khanna)

Rashi Khanna

राशि खन्ना एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल भाषा के फिल्मो में काम करती हैं।राशि खन्ना का जन्म 30 नवम्बर 1990 को दिल्ली में हुआ था |

राशि खन्ना ने हिंदी फिल्म “मद्रास कैफे” (2013) के साथ सहायक भूमिका में अभिनय की शुरुआत किया था और बाद में तेलुगू सिनेमा के “ओहालु गुसागुसलदे” (2014), तमिल सिनेमा के “इमाइक्का नोडिगल” (2018) के साथ और मलयालम में “विलेन” के साथ एक लीड रोल में अपनी शुरुआत की।

5. रश्मिका मंदना (Rashmika Mandanna)

Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं | जो मुख्य रूप से तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम करती हैं |

रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के कोडागु जिले के एक छोटे कस्बे “विराजपेट” में हुआ था | इनके पिता का नाम मदन मंदना और माता का नाम सुमन है |

रश्मिका मंदना ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में आई कन्नड़ भाषा की फिल्म “किरिक पार्टी ” से किया | दिसम्बर 2021 में आई फिल्म “पुष्पा द राइज” से पूरे भारत में अपनी एक अलग ही पहचान बना लिया |

6. नित्या मेनन (Nithya Menen)

Nithya Menen

नित्या मेनन एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं जो मुख्य रूप से मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने 50 से अधिक साउथ की फिल्मों में अभिनय किया है |

नित्या मेनन का जन्म 8 अप्रैल 1989 को बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था | वर्ष 2019 में इन्होने बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू मिशन मंगल फिल्म से कर लिया है |

7. कैथरीन ट्रेसा (Catherine Tresa)

Catherine Tresa

कैथरीन ट्रेसा अलेक्जेंडर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं | उन्होंने मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु सिनेमा में काम करने के लिए जानी जाती है और कुछ मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी दिखाई दी हैं |

कैथरीन ट्रेसा का जन्म 10 सितम्बर 1989 को दुबई में हुआ था | कैथरीन ट्रेसा का परिवार एक मलयाली है | इनके पिता का नाम फ्रैंक मारियो अलेक्जेंडर और माता का नाम ट्रेसा अलेक्जेंडर है |

कैथरीन ट्रेसा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में कन्नड़ फिल्म शंकर आईपीएस से किया था |

8. अमला पॉल (Amala Paul)

Amala Paul

अमला पॉल एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं | उन्होंने सुदीप के साथ कन्नड़ फिल्म “हेबुली” से शुरुआत की |

अमला पॉल का जन्म 26 अक्टूबर 1991 को एर्नाकुलम, केरल में हुआ था |

9. रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)

Rakul Preet Singh

रकुल प्रीत सिंह एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं | रकुल प्रीत सिंह का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को दिल्ली में हुआ था |

उन्होंने कॉलेज के दौरान एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया, जिसके दौरान ही उन्होने कन्नड़ फिल्म गिल्ली (2009) से अपने फिल्मी अभिनय की शुरुआत की |

10. तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia)

Tamanna Bhatia

तमन्ना भाटिया एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्मों में दिखाई देती हैं। पिछले कुछ सालो से वह हिन्दी सिनेमा में काम करते हुए नज़र आ रही है |

तमन्ना भाटिया का जन्म 21 दिसम्बर 1989 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था | इनके पिता का नाम संतोष भाटिया और माता का नाम रजनी भाटिया है |

You are watching South Heroin Naam List With Photo

11. श्रिया सरन (Shriya Saran)

Shriya Saran

श्रिया सरन भटनागर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम करती हैं।

श्रिया सरन का जन्म 13 सितम्बर 1982 को हरिद्वार, उत्तराखण्ड में हुआ था | इनका विवाह वर्ष 2018 में आंद्रेई कोसचीव से हुई थी |

श्रिया सरन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में तेलुगु फिल्म इश्तम से किया था | हिन्दी सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन से किया |

12. कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh)

Keerthy Suresh

कीर्ति सुरेश एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं | उन्होंने तेलुगु फिल्म महानती में अभिनेत्री सावित्री की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है |

कीर्ति सुरेश का जन्म 17 अक्टूबर 1992 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था | इनके पिता का नाम जी० सुरेश कुमार और माता का नाम मेनका है |

कीर्ति सुरेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में मलयालम फिल्म गीतांजली से किया था |

13. काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal)

Kajal Aggrawal

काजल अग्रवाल एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में काम करती हैं | उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है | काजल अग्रवाल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2004 की हिंदी फिल्म क्यूं! हो गया ना… और 2007 में उनकी पहली तेलुगु फिल्म लक्ष्मी कल्याणम रिलीज हुई थी |

काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून 1985 को मुम्बई शहर में हुआ था | वर्ष 2020 में इनकी शादी गौतम किचलू से हुआ था |

14. प्रियामणि (Priyamani)

Priyamani

प्रिया वासुदेव मणि, जिन्हें फिल्मी दुनिया में प्रियामणि के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं | जो मुख्य रूप से तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम करती हैं | उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला हैं |

प्रियामणि का जन्म 4 जून 1984 को बेंगलुरु में हुआ था | इनके पिता का नाम वासुदेव मणि अय्यर और माता का नाम लता मणि अय्यर है |

15. तापसी पन्नू (Tapsee Pannu)

Tapsee Pannu

तापसी पन्नू एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। इनको दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला हैं | तापसी पन्नू ने साल 2010 में आई तेलुगु फिल्म झुमंडी नादम से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की |

तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को नई दिल्ली में हुआ था | इनके पिता का नाम दिलमोहन सिंह पन्नू और माता का नाम निर्मलजीत पन्नू है |

16. साईं पल्लवी (Sai Pallavi)

Sai Pallavi

साई पल्लवी सेंथमराय एक भारतीय अभिनेत्री और नर्तकी हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं | उन्हें प्रेमम और फिदा फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है |

साई पल्लवी का जन्म 9 मई 1992 को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के एक कस्बे कोटागिरी में हुआ था | इनके पिता का नाम सेंथमराय कन्नन और माता का नाम राधा है |

17. इलियाना डी’क्रूज (Ileana D’cruz)

Ileana D'cruz

इलियाना डी’क्रूज एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु और हिंदी भाषा की फिल्मों में दिखाई देती हैं। डी’क्रूज़ का जन्म 1 नवम्बर 1987 को मुंबई में हुआ था और उन्होंने अपना अधिकांश बचपन गोवा में बिताया |

इलियाना डी’क्रूज़ ने अपने अभिनय करियर की शुरुवात एक तेलुगु फिल्म देवदासु से किया था |

18. श्रुति हासन (Shruti Haasan)

Shruti Haasan

श्रुति हासन एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। हासन परिवार में जन्मी, वह मशहूर अभिनेता कमल हासन और सारिका ठाकुर की बेटी हैं |

श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 को चेन्नई में हुआ था | साल 2009 की बॉलीवुड फिल्म लक में अपने अभिनय की शुरुआत करने से पहले, अपने पिता के निर्देशन में बनी हे राम (2000) में एक बाल कलाकार के रूप में अतिथि भूमिका निभाई थी |

19. एंड्रिया जेरेमिया (Andrea Jeremiah)

Andrea Jeremiah

एंड्रिया मारिया जेरेमिया एक भारतीय अभिनेत्री, गायिका और संगीतकार हैं जो मुख्य रूप से तमिल और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने एक गायिका के रूप में अपना करियर शुरू किया, और बाद में फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया |

एंड्रिया जेरेमिया का जन्म 21 दिसम्बर 1985 को अरक्कोनम, तमिलनाडु में हुआ था | उन्होंने तमिल फिल्म पचैकीली मुथुचारम (2007) में अभिनय की शुरुआत की, और मलयालम में अन्नयम रसूलम (2013) और तेलुगु में तडाका (2013) के साथ शुरुआत की |

20. प्रणिता सुभाष (Pranitha Subhash)

Pranitha Subhash

प्रणिता सुभाष एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़, तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं | उन्होंने साल 2010 में आई कन्नड़ फिल्म पोरकी में एक अभिनेत्री के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की |

प्रणिता सुभाष का जन्म 17 अक्टूबर 1992 को बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था | इनके पिता का नाम सुभाष और माता का नाम जयाश्री है | प्रणिता सुभाष के पति का नाम नितिन राजू है |

आप देख रहे है साउथ हिरोइन नाम लिस्ट विथ फोटो

21. मालविका मोहनन (Malavika Mohanan)

Malavika Mohanan

मालविका मोहनन एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से मलयालम, तमिल और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम करती हैं | उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2013 की मलयालम फिल्म पट्टाम पोल और तमिल में पेट्टा के साथ की |

मालविका मोहनन का जन्म 4 अगस्त 1993 को पय्यनूर, केरल में हुआ था | इनके पिता का नाम के० यू० मोहनन और माता का नाम बीना मोहनन है |

22. राय लक्ष्मी (Raai Laxmi)

Raai Laxmi

राय लक्ष्मी एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है, जो कि मुख्य रूप से तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं की फिल्मो में काम करती हैं |

राय लक्ष्मी का जन्म 5 मई 1989 को बेलगाम, कर्नाटक में हुआ था | इनके पिता का नाम राम रायबागी और माता का नाम मंजुला रायबागी है |

23. पारुल यादव (Parul Yadav)

Parul Yadav

पारुल यादव एक भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम, तमिल, कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं | उन्होंने धनुष और दीया के साथ तमिल फिल्म ड्रीम्स से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की |

पारुल यादव का जन्म 5 जून 1989 को मुम्बई में हुआ था |

24. चार्मी कौर (Charmy Kaur)

Charmy Kaur

चार्मी कौर एक भारतीय फिल्म निर्माता और पूर्व अभिनेत्री हैं | जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा के साथ-साथ कुछ तमिल, मलयालम, कन्नड़ और बॉलीवुड फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं | उन्होंने चालीस से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं |

चार्मी कौर का जन्म 17 मई 1987 को लुधियाना, पंजाब में हुआ था | इन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में आई तेलुगु फिल्म “नी थोडु कवाली” से की |

25. कृती शेट्टी (Krithi Shetty)

Krithi Shetty

कृति शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में दिखाई देती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हिन्दी सिनेमा की फिल्म सुपर 30 में एक स्टूडेंट के रूप में किया था | बाद में 2021 में आई तेलुगु फिल्म उप्पेना से लीड रोल में किया |

कृती शेट्टी का जन्म 21 सितम्बर 2003 को मुम्बई शहर में हुआ था |

निष्कर्ष (Conclusion) :

तो दोस्तों आज हमने इस पोस्ट की मदद से जाना कि टॉप 20 साउथ हीरोइन नाम लिस्ट विथ फोटो | Top 20 South Heroin Naam List With Photo कौन कौन है | और साथ में उनके लेटेस्ट फोटो भी | आशा करता हु कि आप को हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा होगा | अगर आप का कोई सुझाव हो तो कृपया कर के कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताये | धन्यवाद

इसे भी पढिये :

Leave a Comment