उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं (2023)

Rate this post

नमस्कार दोस्तों आप का स्वागत है हमारे ब्लॉग बीइंग हिंदी पर | उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं ? अगर आप को जानना है तो बने रहिये इस लेख में | इस लेख की मदद से आज हम आप को पूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे |

हमारी दुनिया यानि पृथ्वी पर बस 29 % ही जमीन है बाकी 71 % भाग पर पानी ही पानी है | इसी 29 % भाग पर ही सभी देश बसे हुए है | इन सभी देशो में कुछ क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से बड़े है और कुछ जनसंख्या की दृष्टिकोण से | तो चलिए आज जानते है उन देशो का नाम जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े है |

उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं

उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बड़े है

भारत क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से सातवे नम्बर पर आता है | भारत से क्षेत्रफल में 6 बड़े देश है | जिनका नाम रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील, और ऑस्ट्रेलिया है |

देश का नाम (Country Name)वर्ग किलोमीटर में क्षेत्रफल (Area in Square Kilometer)
रूस17,098,242
कनाडा9,985,000
अमेरिका9,826,675
चीन9,596,961
ब्राजील8,514,877
ऑस्ट्रेलिया7,741,220
भारत3,287,263

1- रूस

क्षेत्रफल के अनुसार रूस सबसे बड़ा देश है | जिसका कुल क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है | क्षेत्रफल में सबसे बड़ा होने के बावजूद भी इसकी जनसंख्या विश्व की 1.83 % है | इसकी कुल जनसंख्या 14.15 करोड़ है |

रूस की राजधानी मोस्को है | मोस्को ही रूस का सबसे बड़ा शहर भी है | रूस की सीमा 14 देशों, अजरबैजान, बेलारूस, चीन, एस्टोनिया, फिनलैंड, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, उत्तर कोरिया, लातविया, लिथुआनिया, मंगोलिया, नॉर्वे, पोलैंड और यूक्रेन से लगती है। यह जापान, स्वीडन, तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ समुद्री सीमाएँ भी साझा करता है।

2- कनाडा

कनाडा क्षेत्रफल के अनुसार दूसरा सबसे बड़ा देश है | जिसका कुल क्षेत्रफल 9,985,000 वर्ग किलोमीटर है | कनाडा की राजधानी ओटावा है | कनाडा का सबसे बड़ा और खूबसूरत शहर टोरेंटो है | इस देश की कुल जनसंख्या 3.8 करोड़ है |

कनाडा का पडोसी देश अमेरिका है | कनाडा और ग्रीनलैंड (डेनमार्क साम्राज्य का एक घटक देश) के बीच हंस द्वीप के क्षेत्र के आसपास की सीमा विवादित और अपरिभाषित है। कनाडा सेंट पियरे और मिकेलॉन की फ्रांसीसी विदेशी सामूहिकता के साथ एक छोटी समुद्री सीमा भी साझा करता है।

3- अमेरिका

अमेरिका क्षेत्रफल के आधार पर तीसरा सबसे बड़ा देश है | जिसका कुल क्षेत्रफल 9,826,675 वर्ग किलोमीटर है | संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. है | संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा शहर न्यूयार्क है | संयुक्त राज्य अमेरिका की कुल जनसंख्या 32.95 करोड़ है | यह दुनिया का सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश है | इसके पडोसी देश कनाडा और मेक्सिको है |

4- चीन

चीन क्षेत्रफल के आधार पर चौथा सबसे बड़ा देश है | चीन एशिया महाद्वीप में स्तिथ है | जिसका कुल क्षेत्रफल 9,596,961 वर्ग किलोमीटर है | चीन की राजधानी बीजिंग है | देखा जाये तो ये भले ही क्षेत्रफल के अनुसार चौथे नम्बर है लेकिन जनसंख्या के आधार पर यह दुनिया का सबसे बड़ा देश है | जिसकी कुल जनसंख्या 141 करोड़ है | जो कि विश्व जनसंख्या का 18.33% है |

चीन के 14 पडोसी देश अफगानिस्तान, भूटान, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लाओस, म्यांमार, मंगोलिया, नेपाल, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और वियतनाम है |

5- ब्राजील

ब्राजील क्षेत्रफल के आधार पर पांचवा सबसे बड़ा देश है | जिसका कुल क्षेत्रफल 8,514,877 वर्ग किलोमीटर है | ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया है | रियो डी जनेरियो ब्राजील का सबसे सुन्दर और सबसे बड़ा तटीय शहर है। ब्राजील की कुल जनसंख्या 21.35 करोड़ है | जो विश्व की जनसंख्या का 2.76 % है | दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी अमेज़न नदी है जो कि ब्राज़ील में स्तिथ है |

6- ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रफल के अनुसार पर छठा सबसे बड़ा देश है | जिसका कुल क्षेत्रफल 7,741,220 वर्ग किलोमीटर है | ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है | ऑस्ट्रेलिया देश की कुल जनसंख्या 2.57 करोड़ है | जनसंख्या के आधार पर मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है | मेलबर्न में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है |

7- भारत

भारत क्षेत्रफल के अनुसार विश्व में सातवा सबसे बड़ा देश है | जिसका कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है | अगर हम जनसंख्या के आधार पर बात करे तो भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है | जिसकी कुल जनसंख्या 138 करोड़ है | जो कि विश्व की जनसंख्या का 17.57% है |

भारत की राजधानी नई दिल्ली है | भारत का सबसे बडा शहर मुंबई ( बॉम्बे ) है | भारत देश की राजभाषा हिन्दी है | भारत के पडोसी देश चीन, भूटान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार है |

FAQs :

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन सा है?

Ans. रूस

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का कौन सा स्थान है?

Ans. सातवा

विश्व का सबसे छोटा देश कौन सा है ?

Ans. वैटिकन सिटी

एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

Ans. चीन

किस देश का क्षेत्रफल भारत से ज्यादा है?

Ans. क्षेत्रफल के अनुसार भारत से बड़े 6 देश है | रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राज़ील, और ऑस्ट्रेलिया |

सबसे बड़ा लैंडलॉक देश कौन सा है?

Ans. कजाकिस्तान

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

Ans. दूसरा ( चीन के बाद भारत की जनसंख्या सबसे अधिक है | )

आज हमने विस्तार से चर्चा किया उन देशो के बारे में जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े है | और उनसे सम्बंधित कुछ प्रश्न जो कि बहुत सारे प्रतियोगी परीक्षो में पूछे जाते है | आशा करता हु कि आप को इस लेख से जानकारी मिली होगी | आप को कैसा लगा यह पोस्ट कृपया कर के कमेंट कर के बताये |

इसे भी पढिये:

Leave a Comment