UPI 123PAY | यू पी आई 123 पे |UPI 123PAY Features | UPI 123PAY Kya Hai |What is UPI 123PAY ? | अगर आप को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इण्डिया के इस भुगतान सेवा के बारे जानना चाहते है तो आप एकदम सही जगह आये हुए है | आज हम इस पोस्ट की मदद से पूरी जानकारी देने का प्रयत्न करेंगे|
नमस्कार दोस्तों आप का बहुत स्वागत है आप के अपने ब्लॉग बीइंग हिन्दी पर | आज हम इस लेख में बात करने वाले है UPI 123PAY Launched by RBI |यू पी आई 123 पे के बारे में |
जैसे कि हम सभी लोग जानते है कि भारतीय सरकार डिजिटल इण्डिया के तहत Cashless Transactions (नगदीरहित लेन – देन) को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे आम इन्सान की लेन-देन करने की प्रक्रिया बहुत आसान हो गयी है |
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इण्डिया के गवर्नर शक्तिकांत दास जी ने बताया कि वित्त वर्ष 21-22 में ऑनलाइन ट्रांसक्शन 76 लाख करोड़ का रहा है | UPI 123PAY के आने से यह संख्या 100 लाख करोड़ के पार पहुंच जायेगा |

What is UPI 123PAY ? | UPI 123PAY क्या है ?
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपने देश के नागरिको के लिए एक नया भुगतान सेवा का शुभारम्भ किया है जिसका नाम है “UPI 123PAY” | इस भुगतान सेवा की सबसे खास बात यह है कि इसका उपयोग करने के लिए इन्टरनेट कनेक्शन और स्मार्टफोन की आवश्यकता नही है | यह बिना इन्टरनेट के काम करता है | इसको नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है |
इसका उपयोग करके फीचर फोन उपयोगकर्ता भी अब आसानी से पैसे का भुगतान UPI Id से कर सकते है | जिस तरह से मार्केट की लीडिंग कंपनी Gpay, Phone Pe, Paytm इत्यादि की एप्प से UPI Id के द्वारा पैसे का भुगतान होता है | बस दोनों में अंतर यह है यह सुविधा आप बिना इन्टरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते है |
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 40 करोड से अधिक फीचर फोन उपयोगकर्ता है और यह सभी फीचर फोन उपयोगकर्ता डिजिटल पेमेन्ट समाधानों से वंचित है|इसी बात को ध्यान में रखते हुए रिज़र्व बैंक ऑफ इण्डिया ने फीचर फोन आधारित पेमेन्ट समाधान की शुरुवात की है|
ये सुविधा बहुत सारे क्षेत्रीय भाषाओ में उपलब्ध है|जिसके मदद से स्मार्टफोन और फीचर फोन उपयोगकर्ता दोनों अपने स्वयं के फोन पर डिजिटल पेमेन्ट सेवा का लाभ उठा सकते है|
UPI 123PAY का इस्तेमाल कैसे करे ?
UPI 123PAY का इस्तेमाल हम 4 तरीको से कर सकते है | रिज़र्व बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अभी इसमें 4 विकल्प ही बनाये है | वो विकल्प निम्नलिखित है-
- IVR (Intractive Voice Response) Based
- Feature Phone App Based
- Missed Call Pe
- Proximity Sound Based

123Pay IVR Based Number: +91 8045163666

IVR option के लिए रिज़र्व बैंक ऑफ़ इण्डिया द्वारा एक टोल फ्री नम्बर प्रदान किया गया | जिसका इस्तेमाल कर के आप पैसे का भुगतान, गैस सिलेन्डर की बुकिंग, फास्ट टैग रिचार्ज, मोबाइल रिचार्ज, अकाउंट बैलेंस चेक इत्यादि कर सकते है |

123Pay Missed Call Pe Based Number: +91 8282008282
Missed Call Pe option के लिए आप ऊपर दिये गये नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा उसके बाद आप पैसे का भुगतान कर सकते है |
UPI 123PAY Helpline Number |UPI 123PAY सहायता नम्बर
जैसे कि हम सभी लोग जानते है कि नये एप्प या नये सिस्टम को समझने में समय लगता है | इसलिए सहायता के लिए टोल फ्री नंबर दिये गये है जिससे आप को कोई भी चीज़ समझ में नही आ रही है तो आप डायरेक्ट हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर के अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है |
UPI 123PAY के साथ ही 24*7 हेल्पलाइन “डिजीसाथी” (DigiSaathi) का भी शुभारम्भ किया | इस हेल्पलाइन की मदद वेबसाइट www.digisaathi.info और 24*7 हेल्पलाइन नम्बर– “14431” और “1800 891 3333” के द्वारा आप अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते है |
अंतिम शब्द (Final Word) :
तो दोस्तों आज हमने इस पोस्ट की मदद से UPI 123PAY Launched by RBI |यू पी आई 123 पे के बारे में पूरी जानकारी दिया है | आशा करता हु कि आप को हमारा यह पोस्ट आप को अच्छा लगा होगा | अगर कोई त्रुटी या सुझाव हो तो कृपया कर के आप हमें कमेंट बॉक्स में बताये | धन्यवाद
इसे भी पढिये :
- फोटो सुंदर बनाने वाला ऐप्स | Photo Sundar Banane Wala Apps
- ऑनलाइन लड़कियों से बात करने वाला ऐप्स | Ladkiyon Se Baat Karne Wala Apps 2022
- Redmi ka Sabse Sasta Phone | रेडमी का सबसे सस्ता फोन 4G
- Vivo ka Sabse Sasta Phone | विवो का सबसे सस्ता फोन 2022

मेरा नाम आमिर हसन है | मै उत्तर प्रदेश राज्य के सुल्तानपुर जिले का रहने वाला हु | मैंने कम्प्यूटर साइंस से बी० टेक( B.Tech in Computer Science ) किया है | मै पिछले 3 साल से ब्लागिंग कर रहा हु | मुझे हिन्दी भाषा में लिखना और पढ़ना बहुत अच्छा लगता है | मै अपने ब्लॉग पर रेगुलर पोस्ट पब्लिश करता हु |